319 people have read this article

यदि गुरु गोपुरांश यानी अपने चतुर्वर्ग में होकर केन्द्र में हो शुक्र पारावतांश यानी अपने षडवर्ग में एवं कर्क लगन हो तो ऐसा जातक मानव नही होकर देवता होता है,उसकी आयु की कोई सीमा नही होती है वह इच्छा मृत्यु का कवच पहिने होता है।वार से आयु की गणना करना—
मानसागरी व अन्य प्राचीन जातक ग्रंथो मे वारायु की गणना दी गयी है। उनके अनुसार रविवार का जन्म हो तो जातक ६० साल जियेगा परन्तु जन्म से पहला छठा और बाइसवां महिने में घात होगा,सोमवार का जन्म हो तो जातक ८४ साल जिन्दा रहेगा लेकिन ग्यारहवे सोलहवे और सत्ताइसवे साल में पीडा होगी मंगलवार को जन्म लेने वाला जातक चौहत्तर साल जियेगा,लेकिन जन्म से दूसरे व बाइसवें वर्ष में पीडा होगी,बुधवार को जन्म लेने वाला जातक चौसठ साल जियेगा,लेकिन आठवें महिने और साल में घात होगी,गुरुवार को जन्म लेने वाले जातक की उम्र चौरासी साल होती है लेकिन सात तेरह और सोलह साल में कष्ट होता है,शुक्रवार को जन्म लेकर जातक ६० साल जिन्दा रहता है,शनिवार का जन्म हो तो तेरहवे साल में कष्ट पाकर सौ साल के लिये उसकी उम्र मानी जाती हैजन्मकुंडली में जन्म लग्न आपके शरीर का परिचायक है और अष्टम भाव से मृत्यु के बारे में जाना जा सकता है | अष्टम से अष्टम भाव यानी तीसरा भाव मारकेश का होता है | यदि व्यक्ति की मृत्यु अस्वाभाविक होती है तो मारकेश का योगदान निश्चित है | मारकेश का पता दुसरे भाव से भी लगाया जा सकता है क्योंकि दूसरा घर भी मारकेश का होता है और साथ ही सातवां भाव भी मारकेश की स्थिति दर्शाता है |

सूर्य और चन्द्र लग्न से भी देखना चाहिए कि अष्टम भाव कैसा है | उसकी क्या दशा है | दूसरा, तीसरा, सातवाँ और ग्यारहवां भाव भी ध्यान से देखना चाहिए | केवल जन्म लग्न से की गई गणना गलत साबित हो सकती है |
जन्म लग्न, चन्द्र लग्न और सूर्य लग्न तीनों कमजोर हों तो व्यक्ति अल्पायु होता है | इसके अतिरिक्त यदि अष्टमेश भी कमजोर हो तो निस्संदेह व्यक्ति अल्पायु होता है | यदि किसी शुभ ग्रह की दृष्टि लग्न और लग्नेश पर हो तो आयु में कुछ इजाफा तो होता है परन्तु व्यक्ति अल्पायु ही रहता है | अब यह सब व्यक्ति के ग्रहों के बलाबल पर निर्भर करता है कि व्यक्ति की आयु क्या होगी |

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भी आयुनिर्णय किया जा सकता है | मेरे विचार में मणिबंध इसमें विशेष भूमिका निभाता है | यदि जीवनरेखा कमजोर हो छोटी हो तो भी व्यक्ति ७० वर्ष की उम्र को पार कर सकता है यदि मंगल रेखा बलवान हो | मेरे विचार में जीवन रेखा से अधिक महत्वपूर्ण मंगल रेखा होती है जो आपको जीवन में कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है | स्वास्थ्य में गिरावट नहीं आने देती और व्यक्ति बीमार कम पढता है | यदि बीमार होता भी है तो कुछ समय के बाद ठीक हो जाता है | मंगल रेखा बलवान हो तो व्यक्ति जीवनपर्यंत निरोगी रहता है और जब मरता है तब मृत्यु स्वाभाविक होती है | सब मणिबंध और मंगल रेखा पर निर्भर है | हाँ यदि हार्ट अटैक की बात करें तो हृदय रेखा का आंकलन अनिवार्य है |

मृत्यु तो एक सच्चाई है जो एक शाश्वत सत्य है | मरने से डरने वाले लोग अक्सर मरने की तारीख जानकार जल्दी न मर जाएँ इसलिए इस तरह के सवालों के जवाब नहीं दिए जाते | |जन्मकुंडली में जन्म लग्न आपके शरीर का परिचायक है और अष्टम भाव से मृत्यु के बारे में जाना जा सकता है | अष्टम से अष्टम भाव यानी तीसरा भाव मारकेश का होता है | यदि व्यक्ति की मृत्यु अस्वाभाविक होती है तो मारकेश का योगदान निश्चित है | मारकेश का पता दुसरे भाव से भी लगाया जा सकता है क्योंकि दूसरा घर भी मारकेश का होता है और साथ ही सातवां भाव भी मारकेश की स्थिति दर्शाता है |

सूर्य और चन्द्र लग्न से भी देखना चाहिए कि अष्टम भाव कैसा है | उसकी क्या दशा है | दूसरा, तीसरा, सातवाँ और ग्यारहवां भाव भी ध्यान से देखना चाहिए | केवल जन्म लग्न से की गई गणना गलत साबित हो सकती है | जन्म लग्न, चन्द्र लग्न और सूर्य लग्न तीनों कमजोर हों तो व्यक्ति अल्पायु होता है | इसके अतिरिक्त यदि अष्टमेश भी कमजोर हो तो निस्संदेह व्यक्ति अल्पायु होता है | यदि किसी शुभ ग्रह की दृष्टि लग्न और लग्नेश पर हो तो आयु में कुछ इजाफा तो होता है परन्तु व्यक्ति अल्पायु ही रहता है | अब यह सब व्यक्ति के ग्रहों के बलाबल पर निर्भर करता है कि व्यक्ति की आयु क्या होगी |
| मृत्यु को नहीं हराया जा सकता परन्तु अकाल मृत्यु से बचा अवश्य जा सकता है |मारक ग्रहों की दशा, अंतर्दशा या प्रत्यत्तर दशा में उपाय :— —शिव आराधना से लाभ मिलना है.
—मारक ग्रहों की दशा मे उनके उपाय करना चाहिए.
—महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र इस प्रकार है:–
ॐ हौं ॐ जूं ॐ स: भूर्भुव: स्वःत्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिम्पुष्टिवर्द्धनम्।

 

उर्वारूकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतातॐ भूर्भुव: स्वः ॐ जूं स: हौं ॐ।।
—-इस विषय में राम रक्षा स्त्रोत, महामृत्युंजय मन्त्र, लग्नेश और राशीश के मन्त्रों का अनुष्ठान और गायत्री मन्त्रों द्वारा आयु में कुछ वृद्धि की जा सकती है ऐसा मेरा मानना है |किसी किसी की पत्रिका में षष्ठ भाव व अष्टमेश का स्वामी भी अशुभ ग्रहों के साथ हो तो ऐसे योग बनते हैं।
वाहन से दुर्घटना के योग के लिए शुक्र जिम्मेदार होगा। लोहा या मशीनरी से दुर्घटना के योग का जिम्मेदार शनि होगा। आग या विस्फोटक सामग्री से दुर्घटना के योग के लिए मंगल जिम्मेदार होगा। चौपायों से दुर्घटनाग्रस्त होने पर शनि प्रभावी होगा। अकस्मात दुर्घटना के लिए राहु जिम्मेदार होगा। अब दुर्घटना कहाँ होगी? इसके लिए ग्रहों के तत्व व उनका संबंध देखना होगा। 1) षष्ठ भाव में शनि शत्रु राशि या नीच का होकर केतु के साथ हो तो पशु द्वारा चोट लगती है।

2) षष्ठ भाव में मंगल हो व शनि की दृष्टि पड़े तो मशीनरी से चोट लग सकती है।
3) अष्टम भाव में मंगल शनि के साथ हो या शत्रु राशि का होकर सूर्य के साथ हो तो आग से खतरा हो सकता है।
4) चंद्रमा नीच का हो व मंगल भी साथ हो तो जल से सावधानी बरतना चाहिए।
5) केतु नीच का हो या शत्रु राशि का होकर गुरु मंगल के साथ हो तो हार्ट से संबंधित ऑपरेशन हो सकता है।
6) शनि-मंगल-केतु अष्टम भाव में हों तो वाहनादि से दुर्घटना के कारण चोट लगती है।
7) वायु तत्व की राशि में चंद्र राहु हो व मंगल देखता हो तो हवा में जलने से मृत्यु भय रहता है।
8) अष्टमेश के साथ द्वादश भाव में राहु होकर लग्नेश के साथ हो तो हवाई दुर्घटना की आशंका रहती है।
9) द्वादशेश चंद्र लग्न के साथ हो व द्वादश में कर्क का राहु हो तो अकस्मात मृत्यु योग देता है।
10) मंगल-शनि-केतु सप्तम भाव में हों तो उस जातक का जीवनसाथी ऑपरेशन के कारण या आत्महत्या के कारण या किसी घातक हथियार से मृत्यु हो सकती है।
11) अष्टम में मंगल-शनि वायु तत्व में हों तो जलने से मृत्यु संभव है।
12) सप्तमेश के साथ मंगल-शनि हों तो दुर्घटना के योग बनते हैं। इस प्रकार हम अपनी पत्रिका देखकर दुर्घटना के योग को जान सकते हैं। यह घटना द्वितीयेश मारकेश की महादशा में सप्तमेश की अंतरदशा में अष्टमेश या षष्ठेश के प्रत्यंतर में घट सकती है।
उसी प्रकार सप्तमेश की दशा में द्वितीयेश के अंतर में अष्टमेश या षष्ठेश के प्रत्यंतर में हो सकती है। जिस ग्रह की मारक दशा में प्रत्यंतर हो उससे संबंधित वस्तुओं को अपने ऊपर से नौ बार विधिपूर्वक उतारकर जमीन में गाड़ दें यानी पानी में बहा दें तो दुर्घटना योग टल सकता है। मेष लग्न मारकेश :शनि और शुक्र। वृष लग्न :गुरु।
मिथुन लग्न :मंगल और गुरु।
कर्क लग्न : शुक्र।
सिंह लग्न : शनि और बुध.
कन्या लग्न :मंगल।
तुला लग्न : मंगल।
वृश्चिक लग्न : बुध.
धनु लग्न: शनि, शुक्र।
मकर लगन :मंगल।
कुंभ लग्न :गुरु, मंगल।
मीन लगन : मंगल, शनि।