कुंभ राशि वालों के लिए यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शनि इस राशि के स्वामी हैं। शनि देव की विशेष पूजा करें और काले तिल अर्पित करें। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर प्रार्थना करें। गरीबों को भोजन और काले कपड़ों का दान करें।
मंत्र — ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’
हनुमान चालीसा पढ़ें और गुग्गुल धूप जलाएं। कौवों को मीठी रोटी खिलाना भी शुभ माना जाता है।